Sushant Singh Rajput ने मरने से पहले अपनी इन ख्वाहिशों को किया पूरा

कल सुशांत सिंह की 37वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। एक्टर की कुछ ख्वाहिशें थीं,जिन्हें वो मरने से पहले बखूबी पूरा करते गए।

प्लेन उड़ाना

सुशांत सिंह राजपूत की पहली ख्वाहिश थी प्लेन उड़ाना। खास बात तो यह है कि उन्होंने यह ख्वाहिश पूरी भी की।

आयरनमैन ट्रायथलॉन का हिस्सा बनना

सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी ख्वाहिश आयरनमैन ट्रायथलॉन का हिस्सा बनना थी। इसके लिए उन्होंने वर्कआउटभी किया था।

बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना

सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी ख्वाहिश बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना थी। इस ख्वाहिश को पूरा करने में भी वह कामयाब हुए थे।

हॉस्टल में शाम बिताना

सुशांत सिंह राजपूत का एक सपना दिल्ली कॉलेज और एंजीनियरिंग हॉस्टल में शाम बिताना था। इसे पूरा करने में भी वह सफल हुए थे।

डिजनीलैंड जाना

सुशांत की एक ख्वाहिश थी कि वह डिजनीलैंड जाएं। खास बात तो यह है कि बारिश के बाद भी एक्टर ने अपने इस सपने को बखूबी पूरा किया।

महिलाओं को सेल्फ डिफेंस सिखाना

सुशांत ने पुराने वीडियो में बताया था कि वह महिलाओं को सेल्फ डिफेंस सिखाना चाहते थे। उन्होंने आर्मी से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया था।

बच्चों को स्पेस के बारे में पढ़ाना

सुशांत का सपना था कि वह बच्चों को स्पेस के बारे में बताएं। इतना ही नहीं, उनकी इच्छा थी कि वह बच्चों की एक वर्कशॉप इसरो या नासा में कराएं।

1000 पेड़ लगाना

सुशांत को प्रकृति से काफी प्यार था। उनकी एक इच्छा यह भी थी कि वह 1000 पेड़ लगाएं।

ब्लू होल में डुबकी लगाना

सुशांत सिंह राजपूत की एक इच्छा तब पूरी हुई थी, जब उन्होंने सेंट्रल अमेरिका के ब्लू होल में डुबकी लगाई थी। उन्होंने इससे जुड़ा ट्वीट भी किया था।