आदित्य सिंह राजपूत के फिल्मी करियर पर एक नजर

आदित्य सिंह राजपूत

फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर आई है, जाने-माने एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग ओवरडोज के कारण मौत हुई है।

घर में मिली लाश

एक्टर की लाश उनके घर के बाथरूम में मिली है। आदित्य 11वीं मंजिल पर रहते थे। उनके दोस्त और वॉचमैन उन्हें अस्पताल लेकर गए।

एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर

आदित्य ने फिल्मी दुनिया में अच्छी खासी पहचान बना रखी थी। वह एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर भी थे।

ब्रांड पॉप कल्चर

आदित्य एक्टिंग के अलावा अपना बिजनेस भी शुरू कर चुके थे। एक्टर ने अपना ब्रांड पॉप कल्चर शुरू किया था। इससे उन्होंने कुछ लोगों को लॉन्च किया था।

फिल्में और सीरीज

आदित्य ने कई फिल्मों में काम किया। उनका काम लोगों को काफी पसंद आया था। क्रांतिवीर, मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्में कीं।

अच्छा करियर

आदित्य सिंह की मौत से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। उनका मॉडलिंग करियर काफी बढ़िया चल रहा था।

उत्तराखंड के रहने वाले

आदित्य सिंह राजपूत ने 17 साल की उम्र में फिल्मी करियर शुरू किया था। एक्टर उत्तराखंड के रहने वाले थे लेकिन दिल्ली में उन्होंने पढ़ाई की।

एक्टिंग में बनाया करियर

आदित्य मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद कई एग्जाम दिए लेकिन फिर मॉडलिंग लाइन में आकर एक्टिंग में करियर बनाया।

सोशल मीडिया स्टार

आदित्य इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते थे, उनके हजारों फॉलोवर्स थे। बीते दिन संडे को उन्होंने दोस्तों के साथ चिल करते हुए वीडियो पोस्ट की थी।

फैंस और सेलेब्स दुखी

आदित्य की अचानक मौत पर उनके फैंस और सेलेब्स शोक जता रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री ने होनहार और चमकता हुआ सितारा खो दिया है।

Read more