हर व्यक्ति जीवन में किसी ना किसी चीज से अवश्य डरता है। तो इस डर से फ़िल्मी सितारे भी अछूते नहीं है। अज हम आपको बॉलीवुड सितारों के अजीब फोबिआज़ के बारे में बताएँगे।
फोबिया
किसी चीज को लेकर दिलो-दिमाग में डर रहने को फोबिया कहा जाता है लेकिन ये कोई बीमारी नहीं।
टमाट
कटरीना कैफ को टमाटर से डर लगता है। इसी डर के चलते कटरीना ने एक टोमेटो कैचअप के ब्रांड को एंडोर्स करने से मना कर दिया था।
शाहरुख का डर
शाहरुख खान को घोड़ों से बहुत डर लगता है। शाहरुख ‘करण अर्जुन’ फिल्म की शूटिंग के दौरान घुड़सवारी करते हुए घायल हो गए थे। इस घटना के बाद उन्हें घोड़ों से डर लगता है।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर को सीलिंग पंखों से डर लगता है, उन्हें ये डर सताता है कि पंखा उन पर गिर जाएगा। वे उस जगह भी रुकना पसंद नहीं करते जहां सीलिंग फैन हो।
सोनम कपूर
सोनम कपूर लिफ्ट से बहुत डरती हैं, उनके मन में हमेशा ये डर बना रहता है कि वे कहीं लिफ्ट में फंस ना जाए।
सलमान खान
सोनम कूपर की तरह सलमान खान को भी लिफ्ट से बहुत डर लगता है।सलमान को हमेशा डर रहता है कि कहीं लिफ्ट के नट बोल्ट निकल कर गिर ना जाएं।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर को लड़कियों की तरह कॉकरोच से डर लगता है।
फ्रूटोफोबिया
अभिषेक बच्चन को फ्रूटोफोबिया है। उन्हें फलों को देखकर डर लगता है इसलिए वे कभी कोई फल नहीं खाते।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट को भी एक चीज का फोबिया है और वह है अंधेरा। हां, उनका सबसे बड़ा डर अंधेरा है।