एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत की रहस्मयी तरीके से मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि ड्रग्स के ओवरडोज के कारण एक्टर की मृत्यु हो गई है।
एक्टर ने 17 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की और ग्लैमर की दुनिया में खास पहचान बनाई। उन्होंने फिल्मों और विज्ञापनों समेत कई टीवी शोज में काम किया था।
आदित्य से पहले कई सितारों की मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था।
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 'अली बाबा' शो के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर हत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की आत्महत्या की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया था।
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे का शव 25 मार्च 2023 को वाराणसी के एक होटल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। एक्ट्रेस की मौत से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक आ गया।
ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरीयल से लोगों में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 15 अक्टूबर 2022 की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थीं।<
बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने 15 मई 2022 को सुसाइड कर लिया था। उनका शव उनके कोलकाता के फ्लैट पर सीलिंग फैन से लटका मिला था।
एक्ट्रेस बिदिशा मजूमदार ने 25 मई 2022 को आत्महत्या कर ली थी। चौंकाने वाली बात यह है कि मौत से 10 दिन पहले एक्ट्रेस ने पल्लवी डे के मृत्यु पर शोक जताया था।
कांची एक्ट्रेस मंजूषा नियोगी ने 27 मई 2022 को अपने कोलकाता के घर खुदकुशी कर ली थी।
पॉपुलर ओडिया एक्ट्रेस अपने भुवनेश्वर के किराए के फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थीं। उनके पिता ने आरोप लगाया था कि बेटी की मृत्यु का कारण उनके लिव-इन पार्टनर संतोष पात्रा हैं।