तारक मेहता शो को इन स्टार्स ने कहा अलविदा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

लंबे समय से चल रहा कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को फैंस काफी पसंद करते हैं। कई स्टार्स के छोड़कर जाने के बाद भी शो चल रहा है।

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला

जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीरियल में जेनिफर मिसेज रोशन सोढ़ी का रोल निभाती थीं, जिसे इन्होंने छोड़ दिया था।

दिशा वकानी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की जान दयाबेन यानी एक्ट्रेस दिशा वकानी भी शो छोड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस के जाने पर फैंस काफी दुखी हुए थे।

शैलेश लोढ़ा

तारक मेहता का रोल अदा कर रहे शैलेश लोढ़ा ने भी 14 साल बाद शो को अलविदा कह दिया। एक्टर के जाने के बाद उनका किरदार सचिन श्रॉफ निभा रहे हैं।

नेहा मेहता

अंजलि भाभी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस नेहा मेहता भी शो को छोड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने शो के मेकर्स पर बची हुई पेमेंट ना देने का आरोप लगाया था।

गुरुचरण

एक्टर गुरुचरण ने तारक मेहता शो में सोढ़ी का रोल निभाया था। साल 2020 में गुरुचरण ने शो से अलविदा ली। इसका कारण उन्होंने पिता की सेहत बताई थी।

भव्या गांधी

शो में लंबे समय से टप्पू का रोल निभा रहे एक्टर भव्या गांधी ने भी शो को बीच में छोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्मी करियर के लिए ऐसा किया था।

झील मेहता

शो में झील मेहता आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार निभाती थीं। एक्ट्रेस ने भी बीच में शो को अलविदा कह दिया था।

मोनिका भदौरिया

एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को छोड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस सीरियल में बाबरी का रोल निभाती थीं।

राज अनादकट

भव्या गांधी के बाद शो में टप्पू का रोल निभा रहे एक्टर राज अनादकट ने भी सीरियल को बीच में छोड़ दिया था।

Read more